Friday 21 June 2019

बिहार में बच्चो की मौत से जनसंख्या "घटने" पर भी "योग" दिवस मना रहा है देश??

बिहार में 150 से ज्यादा बच्चों के परिवार से मर जाने और देश की जनसंख्या इतनी *घट* जाने पर भी देश धूमधाम से *योग* मना रहा है।
बिकाऊ मीडिया योग की फ़ोटो से अपनी  टीआरपी को कई *गुना* बढ़ा रहा है।
और मृतक बच्चो की संख्या में टीआरपी से *भाग* देकर उनकी संख्या को *शेष* बता रहा है।
हमारे प्रधान सेवक धवन के अंगूठे में चोट लगने और विश्वकप से बाहर होने पर ट्वीट कर शोक व्यक्त करते है।
और दिल्ली में जाकर पांच सितारा होटल में सभी सांसदों के लिए भव्य रात्रि भोज या यूं कहें तो  मरने वाले बच्चों के आत्मा शांति हेतु मृत्यु भोज का आयोजन कर रहे। हो सकता है कि शीघ्र पिंडदान हेतु विदेशी यात्रा मैं भी उन्हें जाना पड़े।

पिछले कई सालों से हर वर्ष चमकी के कारण कई बच्चों मौत की नींद सो जाते है  और कई परिवार के लाडले उनसे हमेशा हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं किन्तु आज तक कोई उचित उपचार नही निकाल पा रहा हमारा देश। जबकि चाँद में जीवन की खोज कर रहा है अब हमारा  देश।

दुखी मन है मेरा,

कवि सुरेन्द्र "भोला"
सूरत 9727740048

No comments: