Saturday 22 June 2019

कैसे हुआ प्यार करने के तरीकों में क्रांतिकारी परिवर्तन!!

समय के परिवर्तन के साथ साथ आज के ज़माने में प्यार करने से लेकर प्यार के इजहार करने तक के तरीकों में भी काफी परिवर्तन हो रहे है। हमारे पूर्वज भी प्राचीन समय से इश्क,मुहब्बत और प्यार करते आ रहे है,किन्तु उनके इजहार का तरीका बहुत अलग हुआ करता था।हमारे दादाओ के समय मे लड़के लड़कियों किसी भी सार्वजनिक जगह में जैसे गांव ने लगने वाले मेलो में पूजन,वैवाहिक और यज्ञ के कार्यक्रमों में अपने दिलदार से मिलकर एकांत में इश्क़ का इजहार करते थे, और फिर अगली मुलाकात में मेले से ही प्रेमिकाओं के लिए प्यार की निशानी चुनरी,कंगन,साड़ी,बालो का गज़रा और छल्ला लेकर देते थे,इसी प्रकार बहुत बहुत दिनों बाद मिलकर प्यार करते थे।फिर उनके बाद कि पीढ़ियो के समय मे पढ़ाई हेतु स्कूल चालू हो चुके थे तो प्यार और इजहार करने में थोड़ी बहुत सुविधा हो चुकी थी।और  लड़के लडकिया कई कई दिन तक ईशारों ही ईशारों में प्यार और दीदार करते रहते थे,बहुत दिनों तक ऐसा करने में जब लड़के लड़कियों को यकीन हो जाता था कि सामने वाले के मन मे भी कुछ प्यार है तब जाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने दिल की बात खत में लिखकर रखते थे,कई बार उनकी सहेलियों के द्वारा प्रेम पत्र अपनी प्रेमिका के पास भेजा जाता था। या फिर  किसी बहाने से उनकी क़िताब में खत और ग़ुलाब का फूल रख दिया जाता था। यदि कोई लड़की प्यार को स्वीकार नही करती थी तो लड़का अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए अपने खून से खत लिखता था।इसके बाद के  समय मे तो प्यार इश्क मुहब्बत में एक क्रांतिकारी परिवर्तन आया। और इस दौर में  लड़के लड़कियां कॉलेज  में साथ साथ पढ़ाई करते थे। और  प्यार और इजहार बहुत आसानी से कर लिया करते थे,और अक्सर कॉलेज से बंक मारकर लैला मजनू बनकर बगीचे और सिनेमा घरो में अपना प्यार का समय बिताते थे।समय के हिसाब से और भी परिवर्तन हुए अब लड़के लडकियां अक्सर हाई एजुकेशन के लिए अपने घर परिवार से हजारों किलोमीटर दूर होस्टल में रहते है और चौबीस घण्टो स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया से घिरे रहते है, एक साथ कई कई लड़के लड़कियों से चैटिंग करते रहते है , चैटिंग चैटिंग में हो प्यार का इजहार करते है, मान जाए तो ठीक है नही तो कहते यार में तो मज़ाक कर रहा था हम तो सिर्फ अच्छे दोस्त है और दोस्त रहेंगे। यहां तक आजकल लड़के लडकिया लिव इन रिलेशनशिप में भी बहुत रहते है, और एक दूसरे के शारीरिक आवश्यकताओं को पूरी करके फिर एक दूसरे को भूलकर अपनी अपनी जीवन की नई शुरुआत कर लेते है। आज के युग मे प्यार की फीलिंग ही नही रही है।

No comments: